क्षेत्राधिकारी मेंहदावल नें थाना बखिरा में किया पैदल गश्त

Mar 10, 2026 - 17:15
क्षेत्राधिकारी मेंहदावल नें थाना बखिरा में किया पैदल गश्त

क्षेत्राधिकारी मेंहदावल नें थाना बखिरा में किया पैदल गश्त


संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह नें थाना बखिरा कोपिया बाजार में सुरक्षा व्यवस्था करने को लेकर कोपिया बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी मेंहदावल ने आम नागरिकों से सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा लोगो से अपील किया कि वे अपने-अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा तथा फुटपाथ के किनारे ठेले तथा अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग कर किये गए अतिक्रमण को हटवाने को निर्देश दिया है। आगे उन्होने कहा कि यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में लोगो वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह थानाध्यक्ष मेंहदावल सुरेन्द्र कुमार सिंह, सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952