क्षेत्र पंचायत की बैठक में 46.50 करोड़ की परियोजनाओं का प्रस्ताव हुआ पारित
क्षेत्र पंचायत की बैठक में 46.50 करोड़ की परियोजनाओं का प्रस्ताव हुआ पारित
- ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न
- कार्यकाल के दौरान विकास के पैमाने पर नाथनगर को माडल ब्लॉक बनाने का किया प्रयास - ब्लॉक प्रमुख
- सदन के सदस्यों और ब्लॉक कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर किया गया सम्मानित
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ध्वनि मत से 46 करोड़ 50 लाख के परियोजनाओं के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने सदन के सभी सदस्यों और कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। क्षेत्र पंचायत नाथनगर की बैठक मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान मौजूद ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सदन के सदस्यों और ब्लॉक कर्मियों ने फूल मालाओं के साथ ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव का स्वागत किया। बीडीओ कुलदीप कुमार की मौजूदगी में एडीओ ग्राम विकास अभय प्रताप सिंह ने पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़ कर सुनाया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में क्षेत्र पंचायत से कराई गई विकास की कुल 106 परियोजनाओं को सदन के पटल पर रखा गया। ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव ने कहा कि चल रहे पंचवर्षीय का संभवतः यह आखिरी बैठक हो। अपने कार्यकाल में नाथनगर ब्लॉक को मॉडल ब्लॉक बनाने का हर संभव प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र की आवाम के लिए प्रकाश के इंतजाम के साथ ही इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए गांवों में आरओ प्लांट स्थापित कराया गया। उन्होंने कहा कि बदहाल स्थिति में पड़े ब्लॉक मुख्यालय की सूरत बदल कर जिले में मॉडल ब्लॉक बनाने का प्रयास जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ साथ ब्लॉक क्षेत्र की आवाम के मान सम्मान से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने सदन को विकास और सम्मान के प्रति हमेशा समर्पित रहने का भरोसा दिलाया। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राजमन यादव ने ग्राम पंचायतों को भी निकायों की तर्ज पर प्रधानमंत्री आवास की धनराशि ढाई लाख किए जाने की मांग उठाई। साथ ही भविष्य मे संचालित होने वाली जीबीजीरामजी में श्रमांश और सामग्री के अनुपात को 50 रू 50 किए जाने की भी मांग किया। सदन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 46 करोड़ 50 लाख के लागत की परियोजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया। महुली की क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुणा देवी के आकस्मिक निधन पर सदन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बैठक में मौजूद सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर संदीप शुक्ला ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामसिंह यादव, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, बीईओ अरुण प्रताप सिंह, सचिव देवेश गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, विश्राम यादव, अखिलेश शर्मा, ग्राम प्रधान राम दरश यादव, महेश यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र ओझा, उदयराज यादव, रवि उपाध्याय, संजय यादव, बलकेश चौधरी, अरविंद कुमार लाला, राजकुमार, रामराज, दिलीप गौड़, जयंत कुमार, महेंद्र चौधरी, शिवकुमार सहित तमाम ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
