ईद त्योहार मे शांति एवं सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष महुली ने किया बैठक
ईद त्योहार मे शांति एवं सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष महुली ने किया बैठक
- महुली थाना परिसर में आयोजित हुई बैठक
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना परिसर मे मंगलवार को आगामी ईद त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने थाना क्षेत्र के सभी मुस्लिम मौलाना एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया। बैठक में सभी उपस्थित लोगों को शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बैठक में ईद की नमाज निर्धारित समय एवं स्थान पर शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात कहे। नमाज के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सत्यता की पुष्टि करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करे। नमाज स्थल पर पर्याप्त स्वयंसेवकों की व्यवस्था सुनिश्चित करे। यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, सड़क पर अनावश्यक भीड़ न लगाने। वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थानों पर ही करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें। कोई भी विवाद उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। धार्मिक जुलूस या कार्यक्रम बिना अनुमति के नही निकलेगी। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखें। त्योहार के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का पालन करें। पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए ड्यूटी प्वाइंट्स पर सहयोग करें। असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी लोग प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें। आपसी समन्वय बनाए रखते हुए त्योहार को सकुशल संपन्न कराएं। पुलिस प्रशासन ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व मनाने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
