सुकरौली में एआईएमआईएम की रोजा इफ्तार पार्टी, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

Mar 18, 2026 - 16:54
सुकरौली में एआईएमआईएम की रोजा इफ्तार पार्टी, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

सुकरौली में एआईएमआईएम की रोजा इफ्तार पार्टी, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी
-प्रदेश सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल, संगठन की मजबूती और भाईचारे का दिया संदेश
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के सुकरौली में एआईएमआईएम पार्टी द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 11 से जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी सेराज खान द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव शमशाद आलम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, इंसानियत और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी शोएब आजम ने कहा कि एआईएमआईएम लगातार जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को उठाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। जिलाध्यक्ष इरशाद आलम ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। प्रदेश संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और सभी वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं। अंत में आयोजक सेराज खान ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और समर्थन से वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर वलीउल्लाह नदवी, मसूद चौधरी, मेराज अहमद, अजीजुर्रहमान, मुबास्सिर, शमशाद चौधरी, मो. उमर, एडवोकेट नोमान सिद्दीकी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952