सीएचसी सेमरियावां में बारिश बनी आफतः गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर मरीज
सीएचसी सेमरियावां में बारिश बनी आफतः गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर मरीज
सेमरियावा/संतकबीरनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में जरा सी बारिश ने जिम्मेदार अधिकारियों के दावों की हवा निकाल दी है। अस्पताल परिसर में जल निकासी का माकूल इंतजाम न होने से पूरा परिसर टापू में तब्दील हो गया है। अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक घुटनों तक पानी भर गया है। इलाज कराने आ रहे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और उनके साथ आए तीमारदारों को इस गंदे पानी के बीच से पैदल चलकर जाना पड़ रहा है।
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग अपने जूते-चप्पल हाथों में लेकर और कपड़ों को संभालते हुए किसी तरह अंदर जाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोग बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ परिसर में ठहरे जलभराव से जलजनित बीमारियों और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही जल निकासी की पोल खुल जाती है। अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार नुमाइंदों की अनदेखी के कारण हर साल बरसात में यही आलम देखने को मिलता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

