साइबर क्राइम थाना प्रभारी के हत्थे चढ़े दो शातिर अपराधी
साइबर क्राइम थाना प्रभारी के हत्थे चढ़े दो शातिर अपराधी
-अपराधी के कब्जे से दो मोबाइल, तीन एटीएम, एक आधार कार्ड, तीस हजार रुपये हुआ बरामद
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना जयप्रकाश चैबे के नेतृत्व में शुक्रवार को मु0अ0सं0 18/2025 धारा 303(2), 351(3), 317(2) बीएनएस व 66क् आईटी एक्ट थाना साइबर क्राइम जनपद में वांछित दो अभियुक्तगण सुजीत कुमार पुत्र राधेश्याम चैहान निवासी ग्राम उस्का कला थाना कोतवाली खलीलाबाद आदित्य पाण्डेय पुत्र ऋषि पाण्डेय ग्राम उस्का कला थाना कोतवाली खलीलाबाद को एचआरपीजी कालेज से पहले सड़क किनारे लगे बेंच से गिरफ्तार किया।
उक्त बाते अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बतायी। उन्होने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 30 हजार नकद, दो अदद मोबाइल, तीन अदद एटीएम व एक अदद आधारकार्ड बरामद बरामद किया व घटना में सम्मिलित एक खातें में 40 हजार रुपये पूर्व में सीज कराए गये। घटना का संक्षिप्त आवेदक सर्वदानन्द उपाध्याय पुत्र गोकर्ण उपाध्याय निवासी उस्का कला थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बृहस्पतिवार को साइबर क्राइम थाना पर प्रार्थना पत्र दिया कि अभि0 आदित्य पाण्डेय उपरोक्त जोकि मेरा यूपीआई पासवर्ड जानता था अपने साथी सुजीत कुमार उपरोक्त के साथ मिलकर मेरा 70 हजार रु0 एक अन्य अकाउण्ट में ट्रांसफर कर दिये हैं तथा पूछने पर जान मारने की धमकी दे रहे हैं।
जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पर मु0अ0सं0 18/2025 धारा 303(2), 351(3), 317(2) बीएनएस व 66क् आईटी एक्ट पंजीकृत किया। शुक्रवार को बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर सुजीत द्वारा बताया कि मै किराना की दुकान चलाता हुं, सर्वदानन्द मेरे गांव के रहने वाले है।
एक दिन आदित्य मेरे पास आये और बताये की सर्वदानन्द के खाते में पैसा है और मै उसका युपीआई पासवर्ड जानता हुँ कोई दुर का खाता या यूपीआई आईडी दो जिस पर पैसा ट्रांसफर कर आपस में बांट लिया जाय। पैसे की बात पर मेरे मन में लालच आ गया और मै अपने मकान में रहने वाले किरायेदार नीतु निवासी झांसी जो दिपावली के कारण घर गया है, को फोन करके एक नम्बर मांगा जिसपर पैसा ट्रांसफर करके पैसा प्राप्त किया जा सके।
नीतु हमको अपने दोस्त का मोबाइल नम्बर बताया उस नम्बर पर मै और आदित्य मिलकर सर्वदानन्द को विश्वास में लेकर उनका मोबाइल ले लिये। सर्वदानन्द के मोबाइल का यूपीआई कोड आदित्य जानता था उसके माध्यम से चार बार में 70 हजार रुपया भेजा दिये।
बरामदगी में 30 हजार रु0 नकद, दो अदद मोबाइल, तीन अदद एटीएम, एक अदद आधारकार्ड तथा घटना में सम्मिलित एक खातें में 40 हजार रुपये पूर्व में सीज कराए गए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चैबे, उप निरीक्षक रमेश यादव, दीवान हिन्दे आजाद, सिपाही रामप्रवेश मद्देशिया मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
