समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचे अधिकारी खाली रही कुर्सियां, 4 घंटे के भीतर दो मामले की हो सकी सुनवाई
समाधान दिवस में समय से नहीं पहुंचे अधिकारी खाली रही कुर्सियां
-4 घंटे के भीतर दो मामले की हो सकी सुनवाई
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना में आयोजित थाना दिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों के समय से न पहुंचने के कारण शनिवार को पूरे 4 घंटे तक फरियादी भटकते रहे। इस दौरान मात्र दो मामलों की सुनवाई हुई एक मामला आइजीआरएस का जिसका दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता से निस्तारण कराया गया शेष मामलो को राम भरोसे छोड़ दिया गया जिसको लेकर फरियादियों में थाना दिवस के आयोजन से विश्वास घटता जा रहा है। शनिवार को महुली थाना दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जन समस्याओं का निस्तारण करना था लेकिन पूरे दिन एका दुक्का लेखपाल को छोड़कर कोई लेखपाल नहीं पहुंचा सभी कुर्सियां खाली पड़ी रही 11 बजे के बाद तहसीलदार धनघटा राम जी थाना दिवस में पहुंचे इस दौरान बंधुपुर निवासी कर्म हुसैन ने जल निकासी की समस्या बताई तथा शनिचरा पूर्वी निवासी अरचना सिंह ने जमीन संबंधी मामला पेश किया दोनों मामले का निस्तारण नहीं हो सका इसी दौरान आइजीआरएस द्वारा सूचना के आधार पर सिंघापुर निवासी गुंजानंद मनीराम के बीच जमीनी संबंधी मामलों को आपसी सुलह समझौता के आधार पर मान मनौवल कराया गया तहसीलदार मात्र डेढ़ घंटे तक ही फरियादियो की समस्या सुनी उसके बाद उठकर चले गए थानेदार दुर्गेश पाण्डेय के मौजूदगी में 2 बजे तक कार्यक्रम चला लेकिन इसका लाभ जनता को नहीं मिल पाया इस दौरान ग्राम गौरा के प्रधान द्वारा एक दबंग द्वारा सार्वजनिक रास्ते में भूमिगत नाली और खडंजा रोक दिए जाने की शिकायत किया तथा और सार्वजनिक रास्ता रुकने की बात कही जिसे तहसीलदार ने सोमवार तक समय देकर उसे भी टाल दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की वजह से अधिकांश लेखपाल समय से नहीं पहुंच पाए इसी संबंध में तहसीलदार साहब को भी जाना पड़ा लेकिन जनता की समस्या सुनने में कोई परेशानी नहीं आई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
