संदीप बने समीक्षा अधिकारी
संदीप बने समीक्षा अधिकारी
नाथनगर/संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के हैसर बाजार निवासी हरिश्चंद्र अग्रहरि के बड़े बेटे संदीप कुमार अग्रहरि का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। जिस पर जुनून और गांव में खुशी का माहौल है। वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम में वह प्रदेश में 104 स्थान हासिल किए हैं। संदीप कुमार की प्रारंभिक शिक्षा हैसर बाजार प्राथमिक विद्यालय में शुरू हुई थी। राजकीय जुबली कॉलेज गोरखपुर में इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह इलाहाबाद में जाकर यूपीएसी की तैयारी करने लगे। वर्ष 2024 में यूपीएस परीक्षा में सफल नहीं हुए कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2023 में हुई समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में उन्होंने अच्छा मुकाम हासिल किया। आयोग ने समीक्षा अधिकारी पर नियुक्त किया है। संदीप कुमार की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत हैसर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि, शिवप्रसाद मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, प्रदीप कुमार अग्रहरी, सुधीर कुमार अग्रहरी आदि लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
