संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
धनघटा/संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के भाईसही गांव में 32 वर्षीय महिला अनीता पत्नी रामभजन की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हकीमपुर गांव निवासी मोतीलाल की पुत्री अनीता की शादी वर्ष 2012 में भाईसही गांव निवासी रामभजन से हुई थी। दंपत्ति की एक 13 वर्षीय दिव्यांग बेटी आंचल भी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम अनीता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
