संतकबीरनगर में हत्या के मामले में एक गिरफ्तार
सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत सम्बन्धित मु0अ0सं0 191/2026 धारा 191(2)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त हरिवेद पुत्र झीनक निवासी जब्बार थाना मेंहदावल को शनिवार को जब्बार से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की पाईप के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित अमरेश पुत्र रामप्रकाश निवासी हरदी थाना बखिरा नें थाना मेंहदावल पर तहरीर दिया कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर बिना किसी बात के जान से मारने की नीयत से मारपीट के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, दीवान रोहित कुमार, सिपाही अक्षय राय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
