संतकबीरनगर में बारात से लौट रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत,गांव में पसरा मातम
बारात से लौट रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत,गांव में पसरा मातम
धनघटा थाना क्षेत्र के भैंसही ग्राम पंचायत अंतर्गत भगता गांव निवासी 28 वर्षीय छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय मुराली की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक के गांव से ही एक बारात गोरखपुर जिले के भैंसा जनपद गोरखपुर बाजार गई थी। छोटेलाल अपने दो पहिया वाहन से बारात में शामिल होने गए थे। जिनके वाहन न यूपी ५३सी डी से द्वार पूजा कार्यक्रम के बाद वह देर रात वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह महादेवा बाजार के पास पहुंचे।
आगे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गोरखपुर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 वर्षीय पुत्री अमृता और पांच वर्षीय आराध्या पिता की मौत से बेसुध हैं। परिवार के मुखिया की असमय मौत से पूरा परिवार टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
