संतकबीरनगर की खबर दामाद पर घर फूकने व असलहा लहराने का आरोप
संतकबीरनगर की खबर दामाद पर घर फूकने व असलहा लहराने का आरोप
-कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गाव का है मामला
बेलहर/संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब एक दामाद पर ससुराल पहुंचकर घर में आग लगाने और असलहा लहराकर धमकाने का आरोप लगा है। घटना में बाइक, नकदी, बकरी, जेवरात समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव निवासी पीड़ित सुवास पुत्र राम दरश ने पुलिस को दिये पत्र मे लिखा है परिवार के घर सोमवार की रात अचानक आग लग गई। पीड़ित का आरोप है कि उनका दामाद अपने कुछ साथियों के साथ घर पहुंचा और विवाद के दौरान असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
इसी दौरान घर में आग लगा दी गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से घर में खड़ी एक मोटरसाइकिल, नकदी, जेवरात, बकरी तथा अन्य घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग दहशत में हैं और उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध मे कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
