युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय नें मु0अ0सं0 389/2025 389/2025 धारा 69/115(2)/333 बीएनएस के मामले में वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र जुबेर निवासी महुलिया खुर्द थाना महुली को शुक्रवार को अगया उर्फ सिदाही मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
विदित हो कि वादिनी नें बीते 23 अक्टूबर 2025 को थाना महुली पर वादिनी के साथ उक्त अभियुक्त नें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था।
थाना महुली पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त भियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक परवेज अहमद, सिपाही राजमंगल यादव, महिला सिपाही पूजा कुमारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
