युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय की गठित टीम नें मु0अ0सं0 250/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस थाना महुली के मामले में वांछित अभियुक्त मानसिंह विश्वकर्मा पुत्र जयप्रकाश विश्वकर्मा निवासी देवापार थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर को सोमवार को मैन्सिर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। विदित हो कि वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध बीते 1 जुलाई 2025 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना मुहली पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए सोमवार को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस उप निरीक्षक अनुज कुमार यादव, सिपाही अजीत गुप्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
