यातायात माह के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान
यातायात माह के अवसर पर सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान
संतकबीरनगर। यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “यातायात माह”का आयोजन नवंबर माह में किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी यातायात अभयनाथ मिश्र के कुशल मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी परमहंश द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दृष्टिगत जनमानस में सड़क सुरक्षा, नियमों के पालन एवं अनुशासित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यातायात प्रभारी नें अजगईबाघाट बड़गो खलीलाबाद में लगे मेला में आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया साथ ही साथ यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों को शपथ दिलाया। स्कूलों व कॉलेजों में छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक किया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष प्रचार किया। नशे में वाहन न चलाने के लिए जनसंदेश अभियान चलाया।
ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया। पोस्टर, रैली, नुक्कड़ नाटक एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने का कार्य लगातार किया। पुलिस विभाग, परिवहन विभाग तथा सामाजिक संगठनों की सहभागिता से यह अभियान जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
