यातायात पुलिस नें नित्या पब्लिक स्कूल बनकटिया में छात्राओं को किया जागरुक
यातायात पुलिस नें नित्या पब्लिक स्कूल बनकटिया में छात्राओं को किया जागरुक
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी यातायात अभयनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा उत्तर प्रदेश शासन नें महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बुधवार को नित्या पब्लिक स्कूल बनकटिया में उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओ को जागरुक किया गया। छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा यातायात नियमों का पालन करने आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रभात यादव, म0मु0आ0 प्रीत पांडेय, सिपाही नीतीश कुमार पटेल व विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
