महिला थाना नें चार परिवारों के मध्य कराया सुलह समझौता
महिला थाना नें चार परिवारों के मध्य कराया सुलह समझौता
संतकबीरनगर। परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना पर थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व महिला सिपाही नेहा सिंह, अंशू राजभर एवं थाने पर नियुक्त काउन्सलर रिफातुल्लाह अंसारी के अध्यक्षता में चार मामले आये। जिसमें सुलह समझौता करवाया। सुमन पुत्री रंगीलाल ग्राम खमखोर पो0 खोरिया थाना मुंडेरवा जिला बस्ती व रोशन पुत्र अनिरुद्ध ग्राम पिड़ारी थाना महुली, नसीबुन्निशा पुत्री वास्ते ग्राम मुड़िला कला थाना बेलहरकला व अख्तर हुसैन पुत्र जिवरील साकिन सुपाराजा बलुआ थाना बांसी सिद्धार्थनगर, अनिल पुत्र रामनरेश साकिन लहुरादेवा जगदीशपुर थाना खलीलाबाद व स्मिता पुत्री स्व0 रामकमल साकिन घुघसा थाना लालगंज जिला बस्ती, सुनीता पत्नी स्व0 राजेश निवासी आगापुर उर्फ गुलरिहा थाना धनघटा व मीरा देवी पत्नी हरीलाल आगापुर उर्फ गुलरिहा थाना धनघटा के मध्य पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के उपरान्त दोनों पक्ष एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार है। दोनो पक्षों मे आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
