बेलहर पुलिस की सक्रियता से खत्म हुआ विवाद

Oct 9, 2025 - 14:43
बेलहर पुलिस की सक्रियता से खत्म हुआ विवाद

बेलहर पुलिस की सक्रियता से खत्म हुआ विवाद


-नवरात्रि में गाना बजाने को लेकर दो पक्ष हुए थे आमने सामने


बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र के अकोल्ही में नवरात्रि में गाना बजाने को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया था जिसके बाद से लगातार इंटरनेट मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप चल रहा था जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने प्रशासन को सूचना देकर कार्रवाई की मांग किया था। उक्त मामले में बेलहर पुलिस की सक्रियता से दोनों पक्षों में सुलह समझौता हुआ जिसके बाद विवाद खत्म हुआ। सोमवार को बेलहर कला अंतर्गत ग्राम अकोली में काली माता मंदिर पर माइक बज रहा था जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के आजम खान, इफ्तेखार अहमद, कमर अहमद, शमशुल हक, अकबाल समेत दो दर्जन से अधिक लोग पहुंचकर माइक बंद करने को कहने लगे जिसके बाद विनय गौड़, परशुराम, शंभू, जयप्रकाश, कपूरचंद आदि लोगों ने कहा कि नवरात्रि का समय चल रहा है पूजा पाठ होगा। इसके बाद बंद कर दिया जाएगा जिस पर मुस्लिम पक्ष के लोगों द्वारा आपत्ति की गई कि नई परंपरा बिना परमीशन के नहीं होने दिया जाएगा। उक्त मामले की जानकारी मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम व बेलहर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव राय एसओ अनिल कुमार ने दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया रविवार को उक्त प्रकरण में दोनों पक्षों के बीच आम सहमति से सुलह समझौता हो गया है। दोनों पक्षों के बीच आम सहमति बनी है कि हिंदू पक्ष द्वारा जब भी त्योहार या कार्यक्रम किया जाएगा तो माइक बजाने से दूसरे पक्ष द्वारा नहीं रोका जाएगा। जिस पर मुस्लिम पक्ष द्वारा सहमति दिया गया कि हमें कोई एतराज नहीं है हिंदू पक्ष अपने कार्यक्रम त्योहार में बाजा बजा सकते हैं। इस दौरान एसओ अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रवीन तिवारी,राहुल कुमार समेत दोनों पक्ष से दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952