बखिरा पुलिस नें एसिड अटैक करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

Mar 17, 2026 - 17:36
बखिरा पुलिस नें एसिड अटैक करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

बखिरा पुलिस नें एसिड अटैक करने वाले तीन आरोपी को किया गिरफ्तार


संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 82/2026 धारा 124(1), 352, 351(3) बीएनएस मे वांछित अभियुक्तगण गुलाम हुसेन पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना बखिरा, मंसूर आलम पुत्र गुलाम निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना बखिरा, मसकूर आलम पुत्र गुलाम हुसेन निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना बखिरा को बौरब्यास चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पीड़िता आसमा खातुन पुत्री मो0 यासीन निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना बखिरा नें उक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध बीते 16 मार्च 2026 मुर्गी द्वारा दरवाजे पर बीट करने की बात लेकर विवाद तथा एसिड फेंक देने प्रार्थना पत्र देकर थाना बखिरा पर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को उक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, दीवान आदित्य यादव, अनिल सिंह, सिपाही राजन खरवार मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952