पौधा लगाओ, सेल्फी भेजो और पुरस्कार पाओ अभियान की शुरुआत
पौधा लगाओ, सेल्फी भेजो और पुरस्कार पाओ अभियान की शुरुआत
मेंहदावल/संतकबीरनगर। हरित क्रांति की दिशा में एक अनूठी और प्रेरक पहल करते हुए विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों को पौधे वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए संकल्प दिलाया गया कि वे एक वृक्ष जरूर रोपित करें। विशेष आकर्षण बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए घोषणा की गई कि जो भी छात्र पौधा रोपकर उसकी सेल्फी हमारे दिए गए क्यूआर कोड पर भेजेगा, उसे आगामी शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं, जयसिंह (प्रबंधक, जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय) रेंजर, वन विभाग (बेलहर कलां) राजेश सिंह (प्रधानाचार्य, जगद्गुरु शंकराचार्य विद्यालय) राकेश चौधरी, कौशलेंद्र सिंह जी (प्रधानाचार्य, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज), विन्द्रावन दूबे जी (उप प्रबंधक, डी.ए.वी. इंटर कॉलेज), पूर्व प्रवक्तागण एवं वन विभाग के अधिकारीगण, कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने मिलकर परिसर में पौधरोपण किया और इस धरती को हरित व खुशहाल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

