पुरानी रंजीश को लेकर पिटाई, तीन नामजद
पुरानी रंजीश को लेकर पिटाई, तीन नामजद
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम औरही निवासी राम सूरत पुत्र उमेश ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि प्रार्थी टैम्पू चलाकर अपना तथा अपने परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को समय 8.30 बजे जब टैम्पू को टैम्पू मालिक के घर ग्राम माधोपुर खड़ा करके आ रहा था कि रास्ते में हमारे गांव के विकास व लाला व मुकेश पुत्रगण फूलचन्द अनावश्यक हमको भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारकर अधमरा कर दिए शोर गुल सुनकर जब ग्रामीण इकठ्ठा हुए उक्त तीनो लोग हमें जान से मारने की धमकी देते हुए अपना घर मे चले गए विदित हो कि घटना विकास के घर के सामने हुई है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
