नाबालिग से दुष्कर्म के मामले कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय नें कार्यवाही करते हुए रविवार को दुष्कर्म की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त बदरे आलम पुत्र मो0 अकरम खां निवासी मड़या थाना कोतवाली खलीलाबाद को आयुष्मान आरोग्य केंद्र, रौरापार से समय रात्रि 3 बजे गिरफ्तार किया।

Oct 19, 2025 - 16:52
Oct 19, 2025 - 16:58
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें अभियुक्त को गिरफ्तार


-पेशाब करने का बहाना बनाकर भागा अभियुक्त, मुठभेड़ के दौरान पैर मे लगी गोली


संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय नें कार्यवाही करते हुए रविवार को दुष्कर्म की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त बदरे आलम पुत्र मो0 अकरम खां निवासी मड़या थाना कोतवाली खलीलाबाद को आयुष्मान आरोग्य केंद्र, रौरापार से समय रात्रि 3 बजे गिरफ्तार किया।

उक्त घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद लाते समय उस्का खुर्द नहर की पुलिया के पास पहुंचने पर अभियुक्त नें पेशाब करने की इच्छा जाहिर की गई जिसके उपरांत अभियुक्त द्वारा जेल जाने के डर से भागने की कोशिश की गई, गिरफ्तारी टीम द्वारा घेर कर लगातार सरेंडर करने को कहा जिसके उपरांत गिरफ्तारी टीम नें फायर किया जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी।

18व 19 अक्टूबर 2025 को उक्त घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बदरे आलम पुत्र मो0 अकरम खां निवासी मड़या थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को आयुष्मान आरोग्य केंद्र, रौरापार से गिरफ्तार किया, उस्का खुर्द नहर की पुलिया के पास पहुंचने पर अभियुक्त द्वारा पेशाब करने की इच्छा जाहिर की गई जिसके उपरांत अभियुक्त नें जेल जाने के डर से भागने की कोशिश की गई, गिरफ्तारी टीम नें रूकने के लिए कहा फिर भी अभियुक्त भागने लगा पुनः पुलिस टीम नें रूकने अपनी गिरफ्तारी देने हेतु सरेंडर करने को कहा, लेकिन अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था, जिसके उपरांत गिरफ्तारी टीम नें सरेंडर करने की हिदायत देने पर जब अभियुक्त नहीं रूका तो फायर किया जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लगी।

अभियुक्त उपरोक्त को समय करीब 3 बजे रात्रि को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है व अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पीड़िता के पिता नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया था कि नाबालिग पुत्री के साथ पीने के पानी मे कुछ मिला कर देने जिससे बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराया सूचना के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0स0 956/2025 धारा 137(2) 64(1)/123 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट व 3(2)ट, 3(2)टं एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया था।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्येय, उप निरीक्षक राकेश कुमार, अशोक कुमार दुबे, सिपाही बलराम यादव, जयराम यादव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952