नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी कोतवाली खलीलाबाद अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस नें मु0अ0सं0 79/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना दुधारा के मामले में वांछित अभियुक्त पवन कुमार उर्फ गोलू पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी कोटिया थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर को इन्दौर रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है। पीड़िता नें बीते 7 मार्च 2026 को थाना दुधारा पर नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना दुधारा पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते 15 मार्च 2026 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया तथा अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, दीवान एहतेशाम, महिला सिपाही नन्दिनी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
