नाबालिग को भगाने के आरोप युवक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप युवक गिरफ्तार
सेमरियावा/संतकबीरनगर। थाना दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त को मेहंदावल बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाना दुधारा उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, सिपाही राजा सिंह, सुमित राय, श्रुति निषाद ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/2026 धारा 87/137(2)/64(2)(एम) बीएनएस पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक शाह पुत्र प्रयाग शाह निवासी विशुनपुर थाना परसा जनपद छपरा बिहार को मेहंदावल बाईपास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मॉ नें बीते 21 जून 2026 को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने मामले में तहरीर पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

