नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान की लगाई क्लास
समुदायिक भवन स्थित देख बिफरे बीडीओ, सचिव व प्रधान की लगाई क्लास
- नाथनगर ब्लॉक के कठैचा में आयोजित चौपाल का मामला
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्थित सामुदायिक भवन पर शुक्रवार को विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों के कम उपस्थिति और समुदायिक भवन की दयनीय हालत पर बीडीओ कुलदीप कुमार ने नाराजगी जताई। तथा समुदायिक भवन के मरम्मत की फाइल उपलब्ध कराने की सचिव को निर्देश दिये। ग्राम पंचायत कठैचा स्थित सामुदायिक भवन पर शुक्रवार को आयोजित विशेष ग्राम चौपाल में बीडीओ कुलदीप कुमार जैसे ही पहुंचे उन्हें गेट के पास बने सोख्ता के गड्ढे का ढक्कन गायब मिला। गहरे गड्ढे में खरपतवार भरा था। जिसपर बीडीओ ने प्रधान से खुले सोख्ता के बारे में जानकारी लिये। उसके समुदायिक भवन का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान शौचालय का ढक्कन भी गायब मिला। चारों तरफ गंदगी पसरी दिखी। किसी भी कक्ष में लाइट, पंखा की ब्यवस्था ठीक नहीं मिला। जगह-जगह प्लास्टर उजड़ा मिला।
इस पर नाराज बीडीओ ने मरम्मत में अनियमितता की बात कहते हुए प्रधान राजकुमार, सचिव शिवेन्द्र कुमार, सफाईकर्मी दिनेश कुमार और जनार्दन प्रसाद को खुब खरी खोटी सुनाई। सचिव से भवन के मरम्मत संबंधित फाइल दिखाने का निर्देश दिये। तथा सचिव को प्रतिदिन गांव में दो घंटे रहकर गांव के विकास कार्य को गति देने और गौशाला की ब्यवस्था सुदृढ कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने चौपाल में लेखपाल पंकज यादव, एएनएम विजयलक्ष्मी वर्मा, आशा कार्यकर्ता निर्मला, पुनम के अनुपस्थित पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को पत्र भेजने की बात कहे। आत्मा राम ने शिकायत किया कि रामधारी के घर के करीब पचास मीटर नाली पुरी तरह टुट गई है। जिसका मरम्मत कराना जनहित में जरुरी है। इस मौके पर एडीओ आईएसबी अभय प्रताप सिंह, पंचायत सचिव शिवेन्द्र कुमार, ग्राम प्रधान राजकुमार, रोजगार सेवक उदयराज चौधरी, पंचायत सहायक गुन्जन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नीलम यादव, सफाईकर्मी जनार्दन प्रसाद, दिनेश कुमार, जयंत कुमार आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
