नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरण
नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण वितरण
बखिरा/संतकबीरनगर। नमस्ते योजना ने सफाई कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसी क्रम में नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा में सुरक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए, सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी सीमा राय ने बताया कि नमस्ते योजना ने सफाई कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय यंत्रीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र योजना ने देश भर में स्वच्छता कर्मचारियों के लिए गरिमा, सुरक्षा और स्थायी आजीविका को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मचारियों को पीपीई किट एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के अंतर्गत शामिल किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने कहा कि यह योजना स्वच्छता कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर लिपिक सुमित रावत, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष फूलमती जायसवाल ,धीरज पाठक एवं अन्य कर्मचारी एवं सफाईकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

