धोखाधड़ी का पैसा कोतवाली पुलिस ने कराया वापस
धोखाधड़ी का पैसा कोतवाली पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के क्रम में साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम नें त्वरित एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दो साइबर ठगी के पीड़ितों की कुल 4,31,059 की धनराशि उनके बैंक खातों में सफलतापूर्वक वापस कराया। पुलिस के अनुसार रामदरश मौर्या पुत्र विन्ध्याचल, निवासी कसैला, थाना कोतवाली खलीलाबाद, नें बीते 18 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराया। उन्होने बताया कि एक साइबर फ्रॉडर द्वारा स्वयं को बैंक कर्मचारी बताते हुए बैंकिंग एप में लॉगिन कराने के नाम पर उन्हें झांसे में लिया तथा उनके मोबाइल फोन का अनाधिकृत उपयोग कर बैंक खाते से धनराशि स्थानांतरित कर लिया। फ्रॉडर नें पीड़ित से कुल 3,40,800 की धनराशि की धोखाधड़ी की गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की 2,81,059 की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी दिया। प्रदीप यादव पुत्र इन्द्रासन, निवासी बन्नोहिया, थाना कोतवाली खलीलाबाद, नें बीते 25 मार्च 2026 को शिकायत दर्ज कराया। पीड़ित नें बताया कि अज्ञात व्यक्ति साइबर फ्रॉडर नें स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मशीन उपलब्ध कराने का झांसा देकर धोखाधड़ीपूर्वक उनके बैंक खाते से कुल 1,50,008.85 की धनराशि ट्रांसफर करा लिया। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकान्त कुशवाहा द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी पैरवी किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीड़ित की 1,50,000 की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

