दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक को किया गिरफ्तार
दुधारा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक को किया गिरफ्तार
सेमरियावा/संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिपराकला स्कूल के पास से दबिश देकर हत्या के प्रयास में मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार क़र सम्बंधित न्यायालय भेज दिया। थाना दुधारा के थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में गठित टीम उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, सिपाही अमन मिश्रा, दीपनारायण शर्मा ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुं0अ0सं0 256/2026 धारा 191(2), 115(2), 110, 352, 109, 117(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रभुनाथ पुत्र भुईधर निवासी सालेहपुर थाना दुधारा को शुक्रवार को पिपराकला स्कूल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। विदित हो कि बीते 17 जून 2026 को वादी महोन पुत्र बदल निवासी सालेहपुर(कंचन पुरवा) थाना दुधारा द्वारा थाना दुधारा पर तहरीर दिया गया कि बीते 16 जून 2026 को गिरफ्तार अभियुक्त व उनके अन्य साथियों द्वारा प्रार्थी के साथ पुरानी पट्टीदारी की रंजिस को लेकर योजना बनाकर जान से मारने के नियत से अचानक हमला कर दिये, बीच बचाव में वादी के परिजन आ गए उन्हे भी मारा पीटा गया जिससे वादी की पत्नी श्याम दुलारी को गम्भीर प्राण घातक चोटें आयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

