डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज मेहदाल में पुलिस नें चलाया बालिका व महिला सुरक्षा अभियान
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस नें चलाया बालिका व महिला सुरक्षा अभियान
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान में बच्चियों व महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसे अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु थाना मेंहदावल मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को थाना स्थानीय पर मिशन शक्ति टीम अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रभारी थाना साइबर क्राइम, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिनारायन दीक्षित, उप निरीक्षक रमेश यादव, सिपाही राम प्रवेश यादव, अंकेश यादव, जितेंद्र यादव, महिला सिपाही सबीना खातून, म0पीआरडी0 चंदा, म0 पीआरडी0 सुनीता द्वारा थाना क्षेत्र मेंहदावल में डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज मेहदाल, अंजहिया बाजार, मोहल्ला ब्रह्मचारी मेहदावल में महिलाओं और बालिकाओं को बहू बेटी सुरक्षा, सम्मान अभियान के बारे में चैपाल लगाकर बताया गया तथा आवश्यक आदेश निर्देश से अवगत कराया गया।
इस अभियान के अन्तर्गत महिलाओ व बालिकाओं को विभिन्न हेल्प लाईन नम्बरो व तथा वुमेन पावर लाईन 1090, पुलिस आपात कालिन सेवा डायल 112, साईबर हेल्प लाईन 1930 ,एम्बुलेंस सेवा 108 ,चाईल्ड हेल्प लाईन नम्बर 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्प लाईन 181 ,मुख्यमंत्री हेल्प लाईन नम्बर 1076 तथा सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा कर गुड टच,बैड टच, घरेलु हिंसा ,साईबर अपराध आदि सहित कानूनी प्रावधानो एवं उनके अधिकारो इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओ के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 17 स्थानों पर 495 व्यक्तियो को चेक किया गया, 16 शोहदों से माफीनामा भरवाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। 12 व्यक्तियों का 170/126/135 बीएनएसएस में, 2 व्यक्तियों का 129 बीएनएसएस तथा 2 व्यक्तियों का गुंडा एक्ट में निरोधात्मक कार्यवाही की गई तथा 5 स्थानो पर 185 चार पहिया वाहनो की चेकिंग की गयी जिसमें 5 काली फिल्म व 4 जाति सूचक शब्द लिखा मिला जिसे हिदायत कर हटवाया गया तथा 8 चार पहिया वाहनो का चालान किया गया तथा 260 दो पहिया वाहनो को चेक किया गया जिसमें से 52 वाहनो का स्टंटबाजी में चालान किया गया तथा एक वाहन सीज किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
