झोलाछाप डॉक्टर के लगाए गए इंजेक्शन से बच्ची की तबीयत बिगड़ी इलाज के दौरान मौत
झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से बच्ची की तबीयत बिगड़ी इलाज के दौरान मौत
सहजनवा/गोरखपुर। हरपुर-बुदहट,थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में रिश्तेदार के घर रह रही एक 6 वर्षीय बच्ची को सुरवलिया चौराहे पर स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने से हालत बिगड़ गई थी। जिसका गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने सुरवलिया चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है मृतका रीमा यादव पिछले चार वर्षों से अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 20 सितंबर को बुखार आने पर उसे एक मेडिकल स्टोर पर दिखाने ले जाया गया।
परिजनों का आरोप है कि वहां उसे दो इंजेक्शन लगाए गए और दवा देकर वापस भेज दिया गया। घर पहुंचते ही करीब 20 मिनट बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दवा का नाम पूछा तो संचालक ने दवा का नाम बताने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संदर्भ में थानेदार प्रशांत पाठक ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

