जिलाधिकारी ने नाथनगर ब्लाक का किया औचक निरीक्षण जताई नाराजगी

Mar 20, 2026 - 19:48
जिलाधिकारी ने नाथनगर ब्लाक का किया औचक निरीक्षण जताई नाराजगी

जिलाधिकारी ने नाथनगर ब्लाक का किया औचक निरीक्षण जताई नाराजगी


- निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय के गुणवत्ता पर जताई नाराजगी दिए निर्देश 
नाथनगर/संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाक में शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया तो निर्माणाधीन बीडीओ कार्यालय की गुणवत्ता पर गंभीर लापरवाही सामने आ गई। टेढ़ी बनी दीवार और घटिया सामग्री देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दीवार गिरवाकर दोबारा मानक के अनुसार निर्माण कराने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे निर्माण कार्य की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की गई है। सीडीपीओ कार्यालय से नदारद मिले। खुले आसमान के नीच सड़ रही मतपेटी पर नाराजगी व्यक्त किया। सफाई व्यवस्था पर अपनी खिन्नता व्यक्त किया। डीएम के ब्लाक से निकलते ही ब्लाक कर्मियों ने हथौड़ा चलवाकर गुणवत्ता विहीन दीवार को जमीदोंज कराने में जुट गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार निरीक्षण के लिए नाथनगर ब्लाक पहुंचे। सबसे पहले वह बीडीओ के अस्थाई कार्यालय पर बैठकर उन्होंने लेखा-जोखा, भुगतान रजिस्टर, बिल-वाउचर, शिकायत रजिस्टर, लंबित मामले तथा जनसुनवाई रजिस्टर सहित कई महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। रखरखाव की स्थिति से भी अवगत हुए। इसके बाद वह कार्यालय निरीक्षण निकले। कार्यालय में रखे जर्जर अलमारी और फर्नीचर पर नाखुशी व्यक्त किया। बीडीओ कुलदीप कुमार को सरकारी मद से व्यवस्था बदलने की बात कही। इसके बाद वह निर्माणधीन बीडीओ कार्यालय की मानक की जांच किया तो भारी खामियां उजागर हुई। गुणवत्ता विहीन सामाग्री के साथ टेडी दीवार देख वह भड़क गए। बीडीओ को तत्काल काम रोकने का फरमान देते हुए गुणवत्ता विहीन दीवार गिरने की बात कही।

तीन सदस्यीय टीम गठित कर इसकी जांच कराने की बात कही। डीएम के इस कड़े एक्शन से कर्मचारी सहमे रहे। इसके बाद वह आगे निरीक्षण के लिए निकले। डीएम ने ब्लाक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। परिसर में लगे रैन गेज सिस्टम के आसपास गंदगी पाई मिली। जिस पर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई । वहीं मतपेटियां खुले आसमान के नीचे रखी मिलीं। जिस पर डीएम ने बीडीओ और एडीओ पंचायत को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखने और उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया परिसर में बने सामुदायिक शौचालय पर ताला लटकता मिला।

जिस पर इसे तत्काल चालू कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ के बिना सूचना अनुपस्थित मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। बीडीओ से विकास योजनाओं के संचालन की स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जैसे ही डीएम ब्लाक से जिला मुख्यालय के लिए निकले। ब्लाक कर्मी त्वरिता दिखाते हुए हथौड़े से मानक विहीन दीवार को ढहाने कार्य मे जुट गए। इस मौके पर डीडीओ प्रेम प्रकाश, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, एडीओ आइएसबी अभय प्रताप सिंह, अकाउंटेड दीपक सिंह, दिलीप कुमार, सन्दीप शुक्ला मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952