खेत में पिलर तोड़ने का विरोध करना पड़ा महंगा, सात नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज

Jul 17, 2026 - 18:44
खेत में पिलर तोड़ने का विरोध करना पड़ा महंगा, सात नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज

खेत में पिलर तोड़ने का विरोध करना पड़ा महंगा, मारपीट व जान से मारने की धमकी 
-सात नामजद समेत तीन अज्ञात पर केस दर्ज
मेंहदावल/संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ढोढ़ गांव में खेत में लगे पिलर तोड़े जाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सात नामजद समेत तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ढोढ़ गांव निवासी संतोष गुप्ता पुत्र जवाहर गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे गांव के प्रेम विश्वकर्मा, उनके पुत्र प्रिंस व प्रियांशु, प्रदीप, देवेन्द्र तथा तीन अज्ञात व्यक्ति उनके खेत में लगे पिलर को महिंद्रा ट्रैक्टर एवं लोहे की रॉड से तोड़ रहे थे। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो सभी आरोपित गाली-गलौज करने लगे और लात-घूंसों से मारपीट कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्रेम विश्वकर्मा, प्रिंस, प्रियांशु, प्रदीप, देवेन्द्र तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952