कार में लगी आग जलकर खाक नेदूला में हुई बड़ी घटना
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेदूला बाईपास पर रविवार को देर शाम यूपी 16 बी एन 7788 बैगनआर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरयू नहर कालोनी एक युवक अपनी बहन, भांजे को लेकर गोरखपुर जनपद के डुमरी नेवास पहुंचाने जा रहा था।
शार्ट सर्किट से वैगनआर कार में लगी आग जलकर खाक
-भाई बहन, व भांजे ने कूदकर बचायी जान
-कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेदूला बाइपास की घटना
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेदूला बाईपास पर रविवार को देर शाम यूपी 16 बी एन 7788 बैगनआर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के सरयू नहर कालोनी एक युवक अपनी बहन, भांजे को लेकर गोरखपुर जनपद के डुमरी नेवास पहुंचाने जा रहा था।
लेकिन नेदुला बाईपास पर अचानक आग लग गयी। कार से धुआ निकलता देख चालक अंकित राय ने तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी व बहन भांजे की जान बचाई। आस-पास के लोगो ने घटना की सूचना दमकल विभाग और कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को दिया। मौके पर जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंचती तब तक कार जलकर खाक हो गया था। कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी पंकज पाण्डेय ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। सभी कार सवार पूरी तरह से सरक्षित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
