एक जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे ग्राम रोजगार सेवक

Jun 30, 2026 - 18:04
एक जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे ग्राम रोजगार सेवक

एक जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे ग्राम रोजगार सेवक
सांथा/संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के तत्वाधान में आगामी 1 जुलाई को प्रदेशव्यापी आह्वान पर विकास खंड सांथा के ग्राम रोजगार सेवक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव करेंगे। सोमवार को ब्लॉक परिसर में संगठन के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई,जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं बैठक को संबोधित करते हुए रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों का मानदेय पिछले 10 महीनों से लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मनरेगा योजना 30 जून को बंद हो रही है और 1 जुलाई से वीबीजीराम जी योजना लागू की जा रही है। रोजगार सेवकों को सबसे पहले 24 हजार का सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2021 को डिफेंस एक्सपो मैदान में की गई घोषणाओं को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। यदि सरकार द्वारा उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं,तो निश्चित तौर पर ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक के समस्त रोजगार सेवक एकजुट होकर 1 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान अमरनाथराय, कन्हैया लाल, लालजी, मोहम्मद अयूब, बेचन प्रसाद, अजय कुमार शर्मा, संगम त्रिपाठी, रुपेश कुमार, तुलसीराम, विनोद यादव, तपानाथ मौर्या, अनिल कुमार, अश्वनी त्रिपाठी, अमर सिंह, रामचरन, आफताब आलम, मोहम्मद अहमद, घनश्याम पांडेय, गिरधारी लाल, कृष्ण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, उषा देवी पंकज शुक्ला, साजिदा बेगम, सहित भारी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952