एआरसी पीजी कॉलेज की दो बेटियों को मिला गोल्ड
एआरसी पीजी कॉलेज की दो बेटियों को मिला गोल्ड
सेमरियावा/संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में सोमवार को 10वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दीक्षांत समारोह में सेमरियावां ब्लॉक के मुड़ाडीहा बेंगा स्थित आरसी पीजी कॉलेज की दो छात्राओं को गोल्ड मेडल व उपाधि देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक शमशेर अहमद ने बताया कि बीएससी की छात्रा सदक शाहीन व एमए उर्दू की छात्रा बुशरा अंजुम ने अपने-अपने पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इन दोनों छात्राओं को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वर्ण पदक व उपाधि प्रदान की। महाविद्यालय ने लगातार चौथे वर्ष विश्वविद्यालय की मेरिट में शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। होनहार दोनों छात्राओं की सफलता से कॉलेज, क्षेत्र व जिले में खुशी का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। महाविद्यालय के प्रबंधक शमशेर अहमद ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व महाविद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। होनहार छात्राओं, माता-पिता व शिक्षकों को हर तरफ से बधाई मिल रही है। इस उपलब्धि पर उनके घरों में जश्न का माहौल है। शिक्षकों का कहना है कि दोनों छात्राएं शुरू से ही मेधावी व अनुशासित रही हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने ने बताया कि बेटियां ही पढ़ाई में अधिक रुचि ले रही हैं। बेटियां ही हर परीक्षा में आगे बढ़ रही है। इस समय बेटियां ही क्षेत्र सम्मान बढ़ा रही है। हर क्षेत्र में बालकों को पीछे छोड़ आगे निकल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

