हत्या करने के आरोप में गया जेल, धनघटा थाना क्षेत्र का मामला

Jul 2, 2026 - 19:02
हत्या करने के आरोप में गया जेल, धनघटा थाना क्षेत्र का मामला

हत्या करने के आरोप में गया जेल, धनघटा थाना क्षेत्र का मामला
संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम नें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुं0अ0सं0 347/2026 धारा 109, 115(2), 61(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सोमनाथ पुत्र हरिभजन निवासी ग्राम औराडाड़ थाना धनघटा को बृहस्पतिवार को न्यायालय गेट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बीते 30 मई 2026 को शेषनाथ कसौधन पुत्र हरिभजन कसौधन निवासी औराडाड़ थाना धनघटा नें थाना धनघटा पर तहरीर दिया कि बीते 29 मई 2026 को जब प्रार्थी का भाई मारखण्डे दुकानों पर सामान देकर घर वापस आ रहे थे कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुरानी पट्टीदारी की रंजिस को लेकर योजना बनाकर जान से मारने के नियत से रास्ते मे ग्राम बजरा व तिघरा के बीच अपने साथियों के साथ हाथ मे कुल्हाड़ी लोहे का राड़ व डण्डा लेकर बैठे थे। जैसे ही मेरा भाई मारखण्डे मोटर साइकिल से वहाँ पहुचे सभी लोगो ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से लोहे के राड व कुल्हाड़ी से अचानक हमला कर दिये, जिससे मारखण्डे के सिर में तथा पूरे शरीर मे काफी गंभीर चोटे आयी तथा मारखण्डे वही मौके पर ही गिर गये, मरा हुआ समझकर उपरोक्त लोग मौके से भाग गये। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त उक्त अभियुक्त को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव, सिपाही रवि चौरसिया, महेन्द्र चन्द्र गुप्ता, नेहा, एसओजी प्रभारी रजनीश राय, सिपाही शुभम कुमार, सर्विलांस सेल सिपाही अमरजीत मौर्य मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952