साक्षी मैरेज एवं वेंकट हॉल का पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन
क्षेत्रीय गांधी आश्रम मगहर के परिसर में नवनिर्मित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साक्षी मैरेज एवं वेंकट हॉल का भव्य उद्घाटन भाजपा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने रविवार की देर शाम विधिवत पूजन अर्चन के साथ फीता काटकर किया। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक दिग्विजय नरायन उर्फ जय चौबे ने कहा कि किसी भी नगर के विकास में आधुनिक एवं व्यवस्थित सामाजिक आयोजनों के लिए ऐसे बहुउद्देशीय भवनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मैरेज एवं वेंकट हॉल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह,पारिवारिक समारोह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर और सुविधा जनक,सुलभ स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने मैरेजहॉल के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठान लोगों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेगा और नगर की सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा
उन्होंने ने मैरेज हॉल का अवलोकन किया। जहां उपस्थित अतिथियों ने आधुनिक व्यवस्था, विशाल परिसर, पार्किंग एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। मैरेज हाल के प्रोपराइटर रामप्रीत वर्मा,सर्वेश वर्मा एवं प्रवेश वर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी के साथ ही पूर्व चेयरमैनगण नूरुज्जमा अंसारी, अश्विनी गुप्ता, संगीता वर्मा, गांधी आश्रम मंत्री इन्द्रेश कुमार, राजेश उर्फ गुड्डू बर्मा, अवधेश सिंह, संदीप वर्मा, अरूण गुप्ता, गौरव निषाद, प्रदीप गुप्त, विजय प्रताप तिवारी, पवन यादव, जेके गुप्ता, अष्टभुजा यादव, महेश्वर पांडेय, रामबृक्ष बर्मा, प्रदीप गुप्त, मेहंदी हसन, अमरेश तिवारी, रंजीत कन्नौजिया, अजय सिंह बर्मा,जय गुप्त,राधेरमण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

