साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पॉच हजार पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पॉच हजार पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए कार्यवाही लगातार की जा रही है। थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम नें त्वरित एवं प्रभावी प्रयास करते हुए साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित को पॉच हजार रुपये की धनराशि वापस कराया। थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पवन कुमार पुत्र बजरंगी ग्राम महुली थाना महुली नें बीते 24 अक्टूबर 2025 को थाना महुली पर सूचना दिया कि उनका मोबाईल गुम हो गया, जिससे किसी व्यक्ति नें यूपीआई आईडी बनाकर पैसै ट्रांसफर कर लिया। शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम नें मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही किया। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मंगलवार को पीड़ित के खाते में पॉच हजार की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराया धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। जनपद पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, मैसेज अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

