संदिग्ध परिस्थिति में झुलता मिला युवक का शव
संदिग्ध परिस्थिति में झुलता मिला युवक का शव
- महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर का मामला
- पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- फॉरेंसिक टीम ने उठाया नमूना
नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के मोलनापुर में रविवार सुबह लोहे के पाइप मे साड़ी के फंदे से एक 19 वर्षीय युवक का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय मय फोर्स पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गए। बताया जा रहा है कि मृतक का अर्धनिर्मित मकान के खुली छत के नीचे रखे पाइप से शव झूलता देख परिजन और ग्रामीण सन्न हो गए थे। फिलहाल पुलिस मामले की एक एक कड़ी को जोड़कर मौत की असली वजह जानने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। मोलनापुर गांव निवासी रोहित पुत्र वृंदावन उम्र करीब 19 साल शनिवार शाम में घर से निकला। देर तक जब नही लौटा। तो परिजनों को चिंता हुई। रोहित के मोबाइल पर काल कर पता लगाने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार घण्टी बजती रही, लेकिन फोन नही उठा। रविवार की सुबह मकान के खुली छत के नीचे रखे लोहे की पाइप से साड़ी फंदे से झूलता हुआ रोहित का शव सन्दिग्ध परिस्थियो में देखा गया तो हड़कम्प मच गई। भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मृतक अविवाहित है उसकी मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका। मृतक पांच भाई और एक बहन थे। जिसमें उसका चौथा नम्बर था। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
