संतकबीरनगर में लगातार बिजली कटौती को लेकर नील मणि ने समाधान की उठाई मांग
संतकबीरनगर में लगातार बिजली कटौती को लेकर नील मणि ने समाधान की उठाई मांग
314 विधानसभा धनघटा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा अध्यक्ष प्रतिनिधि नील मणि ने क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता (विद्युत) से मुलाकात कर आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान नील मणि के साथ नगर पंचायत के सभासद रामानन्द साहनी, मो०हारून एवं सभासद सोहन चौधरी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार आपूर्ति बाधित होने तथा इससे आम लोगों को हो रही कठिनाइयों से अधिकारियों को अवगत कराया। नील मणि ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और छोटे व्यापारियों सहित आम नागरिकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में सुधार करते हुए नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। अधिशासी अभियंता (विद्युत) ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
