संतकबीरनगर में राज्य महिला आयोग ने वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण महायज्ञ किया शुभारम्भ

Jul 12, 2026 - 18:21
संतकबीरनगर  में  राज्य महिला आयोग ने वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण महायज्ञ किया शुभारम्भ

उपाध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग व मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ तथा बरगद) का पौधा रोपित कर ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ थीम पर आधारित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी व जिलाधिकारी आलोक कुमार की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वारा पाकड़ का पौधा, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा आम एवं जिलाधि

कारी आलोक कुमार द्वारा अमरूद का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती चारु चौधरी ने जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के शुभारंभ के पश्चात आयोजित गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ थीम पर इस वर्ष उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने एवं मुख्यमंत्री के एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधरोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान कार्यक्रम का आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मार्ग दर्शन पर प्रदेश के समस्त जनपदों में शुभारम्भ किया गया। जनपद में वन विभाग सहित समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अन्तर्गत रविवार को 29.78 लाख पौधा रोपित किया गया। उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग ने इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगणों, प्रशासन एवं जनपद के छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित सभी से वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अधिक से अधिक पौधो का रोपण करने की अपील किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को साकार करने तथा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में वन विभाग सहित सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधो को रोपित करें और भारत माता को हरा-भरा और समृद्ध बनाने के लिए जनपद के नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी उठाएगी। इसलिए समाज के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं। उन्होंने कहा कि हमें अपने हर शुभ अवसरों एवं त्योहारों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना चाहिए। वृक्ष लगाना सेवा है और उसे संरक्षित रखना साधना है। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती नीतू सिंह ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्द करते हुए इस वर्ष की थीम ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ को साकार करते हुए सभी से वृक्षारोपण करने का संकल्प लेने तथा कम से कम एक-एक वृक्ष रोपित करने का अहृवान किया। 

उन्होंने वृक्षारोपण के बाद वृक्षों को संरक्षित करने पर भी बल दिया। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्द करते हुए कहा कि हम सब को ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ पर लगाने का संकल्प लेना है। उन्होंने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण के प्रति विशेष रूप से उत्साहित करते हुए कहा कि हम सब मिल कर आज अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें जिससे हम अपनी आने वाली पीड़ियों को स्वच्छ, सुन्दर एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकें। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस अवसर पर जनपद को हरा-भरा, स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु जनपद वासियों से अधिक से अधिक वृक्षरोपण करने की अपील किया और कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि वृक्षारोपण कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करे। 

जनपद के समस्त तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केन्द्रों सहित समस्त सरकारी संस्थाओं में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई0 हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित अधिकारी एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952