संतकबीरनगर में पोखरे में डूबने से युवक की मौत
नहाने गए किशोर की पोखरे में डूबने से मृत्यु
बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर के कोठवा वार्ड नंबर 7 निवासी एक किशोर की पोखरे में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया सभी रोने विलखने लगे ग्रामीणों ने घटना की सूचना बेलहर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की सुबह मोहम्मद अरशद पुत्र असलम उम्र 16 वर्ष निवासी कोठवा वार्ड नंबर सात गांव के पास स्थित पोखरे में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों व आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से किशोर को पोखरे से बाहर निकाला गया आनन-फानन में उपचार के लिए बेलहर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बेलहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया किशोर की मौत से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले व गांव के लोग भी घटना से स्तब्ध हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
