संतकबीरनगर में डीजल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है- पूर्ति निरीक्षक

Mar 13, 2026 - 16:51
संतकबीरनगर में डीजल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है- पूर्ति निरीक्षक

बेलहर कला में डीजल, पेट्रोल एवं गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है- पूर्ति निरीक्षक


बेलहरकला/संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला एवं पौली क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल तथा एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। यह जानकारी जिले के पूर्ति निरीक्षक अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंप डीलरों से उनके स्टॉक तथा बिक्री का विवरण जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा नियमित रूप से लिया जा रहा है। वर्तमान में किसी भी प्रकार की आपूर्ति की कमी नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का भंडारण (जमाखोरी) न करें। गैस उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से बुकिंग कर तथा ओटीपी के माध्यम से आसानी से अपना गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप पर किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है  तो इसकी सूचना पूर्ति निरीक्षक कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय को दी जा सकती है, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके। किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें एवं अनावश्यक भंडारण न करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952