संतकबीरनगर में छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे 

May 31, 2026 - 17:37
संतकबीरनगर में छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे 

संतकबीरनगर में छिनैती करने वाले दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे 


प्रभारी एसओजी व थाना मेंहदावल पुलिस की संयुक्त गठित टीम नें झपट्टेमारी व छिनैती के दो अभियुक्तगण को मेंहदावल-नौलखा मार्ग मुहिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। जिसमें मो0 कामिल उर्फ अली पुत्र नौशाद अली निवासी सीधारीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर तथा मो0 अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे पुत्र स्व0 अब्दुल समद ग्राम सुन्नीपुर निकट गीता प्रेस थाना कोतवाली गोरखपुर जनपद गोरखपुर के निवासी है। उक्त बाते रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि पीड़ित इरशाद अहमद पुत्र मो0 अली निवासी अछिया थाना मेंहदावल नें थाना मेंहदावल पर तहरीर दिया कि बीते 23 मई 2026 की शाम मेरी माँ घर के सामने बैठी थी तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आए और मेरी माँ से पानी मांगने के बहाने करीब आकर एक व्यक्ति मेरी माँ के गले में पहने हुए सोने की चैन को जबरन छीन कर भाग गया। तहरीर के आधार पर थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 223/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

 गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा आर्थिक तंगी होने पर विभिन्न स्थानों पर घूम-घूमकर झपट्टामारी, छिनैती एवं चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त मो० अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे ने बताया कि वर्ष 2020 में चोरी से प्राप्त धन के बंटवारे को लेकर अपने साथ रहने वाले एक मित्र से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान नशे की हालत में उसने पत्थर से सिर पर तथा ब्लेड से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त मो० अहमद के कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि बीते 21 मई 2026 को चोरी की गई मोटरसाइकिल की तेल टंकी का ढक्कन खुला हुआ था, जिससे वाहन चलाते समय तथा स्पीड ब्रेकर पर पेट्रोल उछलकर उनके ऊपर गिर रहा था। इस कारण उन्होंने उक्त मोटरसाइकिल को लाल डिग्गी क्षेत्र के आसपास छोड़ दिया था।

अभियुक्तों ने आगे बताया कि उसी दिन रात्रि लगभग 09ः00 बजे, थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर क्षेत्रान्तर्गत जगनाथपुर वनकटी चक दुर्गा मंदिर के पास से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी की थी। चोरी के बाद दोनों अभियुक्त अपने ठिकाने पर जाकर सो गए। अभियुक्तों ने बताया कि गोरखपुर शहर में अधिक संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के कारण वे वहां चेन स्नैचिंग अथवा लूट की घटनाओं को अंजाम नहीं दे सके। इसलिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया। घटना के दौरान वे कैप पहनकर तथा मुंह ढककर चलते थे, जिससे उनकी पहचान न हो सके। साथ ही वे अपने पास मिर्च पाउडर भी रखते थे, ताकि विरोध होने पर उसे फेंककर आसानी से फरार हो सकें। थाना क्षेत्र में घटित चैन स्नैचिंग की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि बीते 23 मई 2026 को ग्राम अछिया में एक महिला से पानी मांगने के बहाने उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। 

उक्त सोने की चेन को उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को 25 हजार में बेच दिया था। अभियुक्तों के पास से बरामद धनराशि के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि बरामद रुपये उसी सोने की चेन को बेचने से प्राप्त धनराशि का हिस्सा हैं, जबकि शेष धनराशि खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक खर्चों में व्यय कर दी गई। अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। उनके पास से बरामद दो किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, 4 मोबाईल,  लाल मिर्च पाउडर,  एक पर्स, चाभी का गुच्छा, 6 सिम, एक मोटरसाइकिल, 10 हजार रुपया नगद बरामद हुआ।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक रजनीश राय, दीवान अनुप राय, सिपाही दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, सर्वेश मिश्रा, शुभम सिंह, विवेक मिश्रा, निरीक्षक थाना मेंहदावल राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नौलखा आशुतोष मणि त्रिपाठी, मैनेजर यादव, दीवान रामरतन तिवारी, सुरेन सिंह, सिपाही अनुराग कुमार सिंह, रि0का0 विशाल निषाद, एण्टी थेप्ट सेल सिपाही वीर बहादुर यादव, अरुण हलवाई, सिपाही ज्ञानप्रकाश सिंह सर्विलांस टीम की भूमिका सराहनीय रही। एसपी संदीप कुमार मीना नें गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमों के उत्साहवर्धन के लिए 25 हजार रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952