संतकबीरनगर में चार शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम नें शनिवार को चार
अन्र्तजनपदीय चार शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे
संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह नें जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम नें शनिवार को चार अभियुक्तगण राजेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 जमुना प्रसाद निवासी बमनडोलिया थाना छपिया जनपद गोण्डा, इल्दीजा हुसैन पुत्र मुस्तफा ग्राम इटवा बाजार थाना रुधौली जनपद बस्ती, सुरज देव सिंह पुत्र बेचन सिंह ग्राम वीरपुर भरपुरवा थाना छपिया जनपद गोण्डा, हिमांशु चैधरी पुत्र दिवाकर चैधरी ग्राम दानु कोईया थाना डिडई जनपद सिद्धार्थनगर को आला नकब आला नकब दो अदद गैस कटर पाइप सहित, एक अदद टार्च, एक अदद महिन्द्र सुप्रो पिकप व कुल तीन हजार नगद बरामद करते हुए औद्योगिक क्षेत्र शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया।
-आला नकब दो अदद गैस कटर पाइप सहित, एक अदद टार्च, एक अदद महिन्द्र सुप्रो पिकप व कुल तीन हजार हजार नगद किया बरामद
पहली घटना बीते 22 मई 2025 को वादी अमित निवासी 33/11 केवी विद्युत केन्द्र खलीलाबाद थाना कोतवाली खलीलाबाद नें थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 16 मई 2025 वादी मड़या निकट काली मन्दिर 400केवीए ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति द्ववारा 400 ली0 तेल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 432/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दूसरी घटना शनिवार को वादी उप निरीक्षक मोतीलाल थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना दिया कि वादिनी शुक्रवार को मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र मे शमशान घाट के पास एक महेन्द्रा सुप्रो पिकप लेकर कुछ चोर चोरी करने के लिए विचार विमर्श कर रहे है
- चोरी की दो घटनाओं का हुआ खुलासा
उक्त सूचना पर चैकी प्रभारी आद्यौगिक मोतीलाल यादव व हमराह दीवान नुसुरुद्दीन खां, सिपाही भानू प्रताप सिंह, रंजन कुमार यादव द्वारा शमशान घाट पर पहुंचकर उक्त व्यक्तियों से घेर घार कर पकड़ लिया गया तथ प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 931/2025 धारा 313,317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो बताये कि हम लोगो लोग बेरोजगार है रात मे इसी वाहन महेन्द्रा सुप्रो से घूम कर चोरी कर लेते है। आज भी हम लोग चोरी की नियत से आये थे और आपस मे विचार विमर्श कर ही रहे थे तो आप लोग पकड़ लिये इससे पहले भी हम लोग बीते 5 अक्टूबर 2025 को औद्योगिक क्षेत्र के ओसवाल कारखाना मे लोहा काटने एवं चोरी करने के लिये आये थे।
गाडीयो व व्यक्तियो भी आवाज सुनकर हम लोग 9 आक्सीजन सिलेण्डर, तीन अदद गैस सिलेण्डर व एक अदद कटर पाईप मशीन छोड़कर भाग गये थे। हम लोग इससे पहले भी बीते 16 मई 2025 को रात मे अचकवापुर नेशनल हाइवे के किनारे ट्रान्सफारमर से तेल निकाल कर चोरी किये थे जिसको नेपाल ले जाकर 30000/(तीस हजार) रुपये मे बेच दिये थे जिसमे हम लोग अपस में बांट लिए थे। जिसमे से खर्च होने के बाद हम लोगो के पास उसी रुपया मे से ही 3000 बचा है। साहब हम लोग छोटी मोटी चोरी करके अपना जीवन यापन करते है। गिरफ्तार करने वाले अधिकारी व कर्मचारी चैकी प्रभारी आद्यौगिक मोती लाल यादव, चैकी प्रभारी गोला बाजार राकेश कुमार मय हमराह, नुरुद्दीन खाँ, दीवान सम्पूर्णा नन्द यादव सिपाही भानु प्रताप सिंह, राजन कुमार यादव, व जनार्दन प्रसाद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
