संत कबीर विद्यापीठ महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
संत कबीर विद्यापीठ महाविद्यालय में आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह
- किसी संस्था को ठीक ढंग से संचालन ही सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन है- डा. कौस्तुभ नारायण मिश्र
- बीबीए के अवनीश कुमार यादव व एमएससी फीजिक्स के खुशबू यादव को स्वर्ण पदक से किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर। संत कबीर विद्यापीठ महाविद्यालय मगहर में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग डा. कौस्तुभ नारायण मिश्र व विशिष्ट अतिथि हीरा लाल राम निवास पीजी कालेज खलीलाबाद पूर्व विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग डा. विजय कृष्ण ओझा रहे। इस दौरान अतिथियो द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बीबीए के अवनीश कुमार यादव और एमएससी फीजिक्स के खुशबू यादव को स्वर्ण पदक से महाविद्यालय पर मुख्य अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डा. कौस्तुभ नारायण मिश्र ने कहा कि किसी संस्था को ठीक ढंग से संचालन ही सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन है। जो इस संस्थान द्वारा दिया जाता है। उन्होने छात्राओ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया। विशिष्ट अतिथि डा. विजय कृष्ण ओझा ने विद्यार्थियो को मेहनत साकारात्मक सोच एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाए दी। उन्होने कहा कि विभिन्न सुविधाओ आधुनिक आधारभूति सरचना एवं शैक्षणिक संसाधनो की जानकारी विद्याार्थियो एवं अभिभावको की दी। कार्यक्रम के अध्यक्षत महाविद्यालय के प्रबंधक डा. राकेश मिश्र व संचालन सहप्रबंधक डा. रत्नेश मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, नियन्ता शिवनारायण वर्मा, डा0 विपुल मिश्र, डा0 मेराजुद्दीन, डा0 अजय कुमार, डा0 अमितेश शर्मा, जितेंद्र प्रजापति, महिमा त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी, रेनू चौधरी, विनीता तिवारी व अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं व अभिभावक गंण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

