संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से निकाली गई कलश यात्रा
संत कबीर नगर में हर्षोल्लास से निकाली गई कलश यात्रा
संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उमड़े पड़े। यह कलश यात्रा अमराकोइल (जोरहुआ) से शुरू होकर मदरहा बैरहवा और पिपरा प्रथम सुरसा चमन जोत,से होते हुए राजघाट बूधानदी स्थित राज जानकी मंदिर पहुंची। बूधानदी के तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल थे। वे भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
मुख्य यजमान सी.एल. वर्मा और सोनमती देवी ने बताया कि यह शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान और भागवत कथा कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के लोगों के सहयोग की सराहना की। वर्मा दंपति सेवानिवृत्त सचिवालय कर्मचारी हैं। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक धन्नजय जी महाराज प्रतिदिन कथा प्रवचन करेंगे। कथा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और रात्रि आठ बजे से कथा विश्राम तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रकार की झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। बाबूराम वर्मा और पूर्व प्रधान कमलादेवी इस कार्यक्रम के आयोजक हैं। इस अवसर पर बाबूराम वर्मा, राजीव वर्मा, राजेश वर्मा, आकाश वर्मा, सोनाली, सुनीता, आदित्य, राम अजल, गयासुद्दीन, शैषराम, राम कृष्ण, दयाशंकर, चंद्रशेखर, राजदेव, समझावन और अनुष्का वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
