संत कबीर नगर में सभी ब्लैक स्पॉटों पर लगवाए गए चेतावनी व साइन बोर्ड
संत कबीर नगर में सभी ब्लैक स्पॉटों पर लगवाए गए चेतावनी व साइन बोर्ड
-हाईवे पर अवैध कट कराए गए बंद
संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सीओ यातायात अमित कुमार द्वारा यातायात प्रभारी परमहंस के साथ जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा आम जनमानस को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर चेतावनी व सांकेतिक बोर्ड (साइन बोर्ड) लगवाए गये साथ ही हाईवे पर अवैध कट बन्द कराये गये। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित मोड़ों, चौराहों और संवेदनशील रास्तों के प्रति पहले से सचेत करना है, ताकि अनियंत्रित गति या असावधानी के कारण होने वाले सड़क हादसों में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके। साइन बोर्ड लगाने के साथ-साथ यातायात पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न प्रमुख चौराहों और मार्गों पर राहगीरों व वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस टीम द्वारा गति सीमा का पालन, सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग, दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नशे में वाहन न चलाने सख्त चेतावनी दी। युवाओं को सड़कों पर खतरनाक स्टंट न करने और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग न करने की सख्त हिदायत दी गयी। यातायात पुलिस की अपील किया कि सड़क सुरक्षा किसी एक की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड आपकी सुरक्षा के लिए हैं। नियमों का पालन करें और सुरक्षित अपने घर पहुंचें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
