श्री ऑर्थो एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल पर सरकारी डाक्टर के निजी अस्पताल संचालन पर सवाल

संयुक्त जिला अस्पताल के चिकित्स डा. अमित सिंह का मामला चर्चाओ में 

Oct 10, 2026 - 18:56
श्री ऑर्थो एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल पर सरकारी डाक्टर के निजी अस्पताल संचालन पर सवाल

सरकारी डाक्टर के निजी अस्पताल संचालन पर सवाल, शासन-प्रशासन अनजान 
-संयुक्त जिला अस्पताल के चिकित्स डा. अमित सिंह का मामला चर्चाओ में 
-निजी अस्पताल संचालन के आरोपो को डाक्टर ने बताया निराधार 
संतकबीरनगर। सरकारी अस्पतालो में मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुबिधाए उपलब्ध कराने के दावो के बीच सरकारी चिकित्सको के निजी अस्पताल संचालन को लेकर सवाल उठ रहे है। संयुक्त जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. अमित सिंह को लेकर भी निजी अस्पताल चलाने को लेकर आरोप सामने आया। हालांकि डा. अमित सिंह ने इन अरोपो को निराधार बताया है। डा. अमित सिंह के मामले में सवाल उठ रहा है कि यदि सरकारी चिकित्सक द्वारा निजी अस्पताल का संचालन किया जा रहा, तो इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन को है? क्या सम्बंधित नियमो के तहत इसकी अनुमति ली गई है। इस सवालो का जवाब सम्बंधित की जॉच के बाद ही सामने आ सकता है। बताते चले की सरकारी अस्पतालो में इलाज की उम्मीद लेकर पहुचने वाले मरीजो के हितो की रक्षा करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। एैसे मामलो में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नियमो के पालन की जॉच करना आवश्यक है। विभागीय सूत्रो की बातो को माने डा. अमित सिंह जिस हास्पिटल पर खुलेआम प्रैक्टिस कर रहे है उसका संचालन उनकी पत्नी संविदा चिकित्सक है। वह जिला अस्पताल में अपनी सेवा वर्षो से दे रही है। इतना ही नही संयुक्त जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी अपनी सेवा दे रहे है जिन पर अंकुश नही लग पा रहा है।

सबसे बड़ी गंभीर बात यह है कि संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी तक के चिकित्सक खुले आम प्राईवेट पै्रक्टिस कर रहे है। लेकिन इन पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार कोई रूचि नही ले रहे है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन इस मामले को संज्ञान लेते है या नही। सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे है। सबसे गंभीर बात यह है कि डा. अमित सिंह होडिंग बैनर के सहारे जमकर प्रचार कर रहे है और श्री ऑर्थो एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल बड़गो चौराहा के बैनर में अपना नाम पत्नी का नाम और जिला अस्पताल के एक सर्जरी विभाग के चिकित्सक का नाम लिखकर मरीजो को प्राइवेट हास्पिटल पर बुलाने का प्रयास कर रहे है। सरकारी अस्पतालो में तैनात कुछ चिकित्सको द्वारा निजी पै्रक्टिस किए जाने के आरोपो ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिए है। आरोप है कि दर्जन भर चिकित्सक सरकारी सेवा में रहते हुए निजी तौर पर मरीजो का खुलेआम इलाज कर रहे है। 

आखिर जिम्मेदार अधिकारियो की क्यो नही पड़ रही नजर? 
संतकबीरनगर। सरकारी अस्पतालो में दूर-दराज से मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर पहुचते है। एैसे में चिकित्सको की उपलब्धता और सरकारी अस्पतालो में उनकी नियमित उपस्थित बेहद महत्वपूर्ण है। यदि कोई चिकित्सक नियमो के विरूद्ध निजी पै्रक्टिस कर रहा है, तो इसकी जॉच कर नियमानुसार कार्यवाई की जानी चाहिए। 

जॉच होगी या मामला यूं ही चलता रहेगा?
संतकबीरनगर। सरकारी चिकित्सको की निजी प्रैक्टिस को लेकर लागू नियमो की स्थिति सम्बंधित सेवा शर्तो और शासनदेशो के आधार पर तय होती है। एैसे में स्वास्थ्य विभाग को शिकायतो की निष्पक्ष जॉच करानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी अस्तपालो में आने वाले मरीजो को समय पर इलाज मिले।

क्या बोले सीएमएस 
संतकबीरनगर। संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्स अधीक्षक डा. रमाशंकर सिंह ने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नही करेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि यदि मुझे लिखित शिकायत मिलेगी जॉच करांऊगा और दोषी के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952