शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा व मानवाधिकार मुद्दे की दी गई जानकारी

Jul 22, 2026 - 18:30
शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा व मानवाधिकार मुद्दे की दी गई जानकारी

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधिक सेवा व मानवाधिकार मुद्दे की दी गई जानकारी
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता हुए शामिल
संतकबीरनगर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विधि वेत्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने शिक्षकों को समाज का रोल मॉडल की संज्ञा देते हुए कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दिया। शिक्षकों का सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी मॉड्यूल कवच आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा व संरक्षा के विभेद को बताते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न कार्यकम की विस्तार से बताया। उन्होंने कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में चर्चा किया। कार्यस्थल पर महिलाओं के सुरक्षा हेतु बने कानून पोश एक्ट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा अधिकार है, इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर 15100 तथा न्याय मार्ग एप के बारे में जानकारी दी गई। असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो. दानिश ने डिजिटल अरेस्ट, जीरो एफआईआर तथा साइबर क्राइम के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान डायट प्रवक्ता डा. आराधना गोस्वामी, प्रवक्ता भूपेंद्र यादव, मुलायम यादव समेत हीरालाल इंटर कालेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कालेज खलीलाबाद, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कालेज हरिहरपुर, नेहरू इंटर कालेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, संतकबीर इंटर कालेज मगहर जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कालेज मेंहदावल के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत विभिन्न विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952